उत्तर प्रदेश

रिटायर्ड फौजी का MLA नंद किशोर पर आरोप, रि. फौजी ने खुद को बताया करगिल योद्धा, “विधायक नंद किशोर अत्याचारी” रि. फौजी, MLA नंद किशोर का रि. फौजी को जवाब, “मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं”-MLA

रिटायर्ड फौजी का MLA नंद किशोर पर आरोप

 

फौजी जो समाज में अत्यंत सम्मानीय और निर्भीक रहने वाले योद्धा है अगर उसे समाज में डर कर रहना पड़ रहा है तो आम जनता का जीवन आप खुद सोच सकते है कि समाज में उनका रहना कितना मुश्किल है। और ना केवल डर बल्कि डर के साथ साथ ऐसी मजबूरी जिसने उसे जहर खाने के लिए विवश कर दिया।

मामला लखनऊ में सीएम के जनता दरबार का है जहां एक रिटायर्ड फौजी पहुंचता है सोचिए उसकी मजबूरी कितनी रही होगी क्योंकि वो उस जनता दरबार में जहर खाकर आया था। कितने ही लोगों ने उसकी बातों को या तो अनसुना कर दिया होगा या फिर सुना ही नहीं होगा।

जनता दरबार में अंदर पहुंचते ही उसने वहां मौजूद लोगों से कहा- मैं जहर खाकर आया हूं। ये पता लगते ही वहां हड़कंप मच गया और हड़कंप मचना लाजमी सी बात है। जहर खाना मतलब सीधा सीधा अपनी जीवन लीला समाप्त करना और हल्की सी भी देरी उसकी जान ले लेती। लेकिन तुरंत आनन-फानन में रिटायर्ड फौजी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर चेकअप कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रिटायर्ड फौजी का नाम सतबीर गुर्जर (65) पुत्र प्रेम सिंह है। वह गाजियाबाद के लोनी के सिरौली इलाके के रहने वाले हैं। गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत लेकर सीएम योगी से मिलने के लिए लखनऊ आए थे।

पहले सूचना आई थी कि सतबीर ने जनता दरबार के अंदर ही जहर खाया। हालांकि, बाद में यह बात गलत निकली। उसने खुद बताया था कि वह बाहर से जहर खाकर अंदर गया।

सतबीर के पास जो एप्लिकेशन मिली है, उसमें उसने खुद को करगिल योद्धा और पूर्व फौजी बताया है। सतबीर ने लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सीएम योगी को लिखे लेटर में सब्जेक्ट की जगह सतबीर ने लिखा- अत्याचारी विधायक नंद किशोर गुर्जर द्वारा लोनी की जनता एक प्रार्थी के ऊपर दमन और अत्याचार के संबंध में….

• MLA नंद किशोर गुर्जर ने अप्रैल माह में एक षड्यंत्रकारी कलश यात्रा निकाली थी। इसका षडयंत्र आपकी (योगी) सरकार गिराना था। मैंने समय रहते इस साजिश को पहचान कर सोशल मीडिया पर खुलासा किया, जिसका सबूत मेरे फेसबुक पेज पर है।

• तब से नंद किशोर गुर्जर मेरे ऊपर एक ऐसा अत्याचार कर रहा। जैसे अतीक अहमद और मुख्तार अहमद अपने विरोधियों के खिलाफ करते हैं।

• लोनी विधानसभा क्षेत्र में ‘नंदू टैक्स’ के रूप में करोड़ों रुपए प्रतिदिन कमाए जा रहे। इस पैसे का कुछ भाग भाजपा के शीर्ष पर बैठे इसके एडवोकेट्स को भी जाते हैं।

• हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि मेरी रक्षा की जाए। मैं बहुत बड़े खतरे में हूं।

सतबीर गुर्जर ने लेटर में सीएम योगी को इष्ट देव (भगवान रूप) लिखकर संबोधित किया।

वही इस मामले पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से एक निजी न्यूज चैनल से फोन पर बातचीत की। विधायक ने कहा- जिस व्यक्ति ने जहर खाया, उसको मैं नहीं जानता हूं। न ही यह व्यक्ति कभी मुझसे मिला। मैंने इसकी जानकारी कराई। इसके भाई का एक वीडियो भी पहले सामने आया था।

यह व्यक्ति फर्जी तरीके से नौकरी लगवाने के मामले में आर्मी से सस्पेंड हुआ, जिसका केस चल रहा। कुछ समय पहले इसी सतबीर गुर्जर और इसके बेटे ने एक आदमी का मर्डर किया। उसकी लाश को भट्टे में फेंक दिया था। लोनी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। दोनों उस मामले में जेल गए।

विधायक ने कहा- यह व्यक्ति अपने भाई का मकान कब्जा रहा है। इस मामले में सीएम पोर्टल पर उसके भाई द्वारा शिकायत की गई। इसमें बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने का आदेश भी दिया। वह अपराधी है और उस पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज है।

मेरा इस पूरे मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है। मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा। अब इस व्यक्ति को जेल नहीं जाना पड़े, इसलिए इस तरह के निराधार आरोप बना रहा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago