देश

राहुल गांधी ने सरकार पर किया तीखा हमला, “मैं राजा नहीं हूं, और न ही बनना चाहता हूं”, कहा- “BJP हिंदुत्व पर हमला कर रही है”, “2014 से चुनाव प्रक्रिया में लग रही गड़बड़ी”

राहुल गांधी ने सरकार पर किया तीखा हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी टैरिफ और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए, बल्कि राजा जैसे नेतृत्व के विचार को भी स्पष्ट रूप से खारिज किया।

दिल्ली में वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं राजा नहीं हूं, और न ही बनना चाहता हूं। मैं इस कांसेप्ट के ही खिलाफ हूं।” ये बयान तब आया जब भीड़ में कुछ लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू की। राहुल ने उन्हें शांत कराते हुए दो टूक कहा कि, “ये लोकतंत्र है, किसी व्यक्ति विशेष का शासन नहीं।”

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस और वकीलों के ऐतिहासिक रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, “गांधी, नेहरू, पटेल और आंबेडकर, सभी वकील थे। कांग्रेस की नींव वकीलों ने रखी थी और आज भी आप सब कांग्रेस की रीढ़ हैं।” राहुल ने ये भी कहा कि, वकीलों की भूमिका लोकतंत्र की रक्षा में आज और भी ज़रूरी हो गई है।

राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “2014 से ही मुझे लग रहा था कि, चुनाव में कुछ गड़बड़ है। गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में हमें एक भी सीट नहीं मिली, जो चौंकाने वाला था।”
उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि, लोकसभा में जीत के बावजूद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी, जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर गया।

राहुल ने दावा किया कि, उनके पास बूथ स्तर पर हुई गड़बड़ियों का डेटा है और जल्द ही “एटम बम” जैसे सबूत सामने लाएंगे।

उनके मुताबिक, “6.5 लाख लोगों ने वोट डाले, लेकिन उसमें से 1.5 लाख वोट फेक थे। अगर 10-15 सीटें कम होतीं, तो मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते।”

राहुल गांधी ने राफेल डील को एक बार फिर से उठाते हुए कहा कि, “मेरे पास राफेल डील को लेकर ठोस सबूत थे कि कैसे PMO और NSA ने इस डील को प्रभावित किया। मैंने इन सबूतों को संसद में भी उठाया, लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार इस डील में पारदर्शिता बरतने में पूरी तरह विफल रही और बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर धर्म और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “बीजेपी इस देश के इतिहास और धर्म पर हमला कर रही है। जो लोग हिंदुत्व की गहराई को समझते हैं, वे जानते हैं कि, ये हमला असल में धर्म पर नहीं, धर्म के नाम पर की जा रही राजनीति के खिलाफ हो रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदू धर्म सहिष्णुता और करुणा का प्रतीक है, लेकिन बीजेपी ने इसे नफरत और सत्ता के उपकरण में बदल दिया है। और मैंने कृषि कानूनों का विरोध किया था, तो अरुण जेटली के करीबी लोग मुझे धमकाने आए थे। उन्होंने कहा कि, “मुझसे कहा गया कि, अगर आप इसी तरह विरोध करते रहे, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

राहुल ने पलटकर जवाब दिया कि, “आपको अंदाजा नहीं है आप किससे बात कर रहे हैं।”

राहुल गांधी के इस भाषण ने एक बार फिर विपक्ष को आक्रामक मुद्रा में ला दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि, वे व्यक्ति केंद्रित राजनीति के खिलाफ हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की पुनर्बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

12 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

16 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

17 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

17 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

17 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

18 hours ago