Categories: हरियाणा

यमुनानगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, अदालत आज सुनाएगी दोषियों को सजा

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधारी में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोदकर दबाने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। वहीं, आज अदालत दोषियों को सजा सुनाएगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह की कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। थाना प्रतापनगर पुलिस ने 22 जनवरी, 2021 को मृतक तिलक राज की पत्नी पालो देवी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। जब  इस मामले का खुलासा हुआ, तो हत्या, शव को खुर्दबुर्द और साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पत्नी और उसके प्रेमी से पुलिस ने की थी पूछताछ

पुलिस ने जब मृतक तिलक राज की पत्नी पालो देवी और उसके प्रेमी सोहेल से पूछताछ की, तो पत्नी द्वारा हत्या का मामला सामने आया। पुलिस इंशकाफ में पालो देवी ने बताया कि अक्सर सोहेल, उसके पति को छोड़ने के लिए घर पर आता था। जिस कारण सोहेल और उसके बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों ने फोन पर भी बात शुरू कर दी। जब उसका पति तिलकराज, स्टोन क्रशर पर होता था, तो अक्सर सोहेल उसे मिलने के लिए घर आ जाता था। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। वह सोहेल से शादी करना चाहती थी। 13 जनवरी 2021 को उसने सोहेल के साथ मिलकर तिलक राज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, ताकि वे दोनों शादी कर सके।

पहले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया था केस दर्ज

पत्नी ने 14 जनवरी को फोन कर सोहेल को घर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर पहुंच गया और इस दौरान पति भी घर पर था। जब उसने सोहेल के बारे में पति को बताया, तो वह भड़क गया। उसके साथ गाली गलौच करने लगा। सोहेल ने उसके पति को पकड़कर बेड पर गिरा दिया, इस दौरान उसका सिर बेड के कोने पर लगा। पुलिस को दी शिकायत में पालो देवी ने कहा था कि 15 जनवरी 2021 को सुबह लगभग आठ बजे उसका पति तिलकराज कहीं चला गया था। आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश के बावजूद उसका कहीं पती नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

 

मृतक की बहन ने दी थी पुलिस में शिकायत

16 फरवरी को तिलक राज की बहन सुनीता ने अपने पति और गांव के मौजिज लोगों के साथ छछरौली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई तिलक राज, अनाज मंडी प्रतापनगर के पीछे रहने वाले सोहेल के साथ बेलगढ स्थित एक स्टोन क्रशर पर काम करता था। सोहेल और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी तिलक राज को लग गई थी। सोहेल और उसकी भाभी ने ही तिलकराज की हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago