Categories: Uncategorized

हरिद्वार: मां ने नाबालिग बेटी का कराया यौन शोषण, पूरा मामला जानकर आप रह जाएंगे हैरान

मां एक ऐसा शब्द जो सुनने में जितना छोटा असल में उससे लाखों कोस बड़ा। और वाकई इसमें कोई दो राय नहीं है कि, मां इस सृष्टि की जननी है, मां है तो हम है और मां है, तो हमारा अस्तित्व, वर्तमान और भविष्य है।

दुनिया में ऐसा कोई दूसरा रिश्ता नहीं है जिसकी हम इस रिश्ते के साथ कल्पना भी कर सके। आज तक हमने सुना है हर किसी दूसरे रिश्ते में एक्सैप्शनल केस जरूर होता है। ऐसी अनेकों घटनाएं हमें देखने को जरूर मिलती है लेकिन आज उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मां के रिश्ते को तार तार कर दिया है। दुनिया में मां के दिल जैसा कोई दिल नहीं, शायद मां और बच्चों के बीच के खूबसूरत रिश्तों को समझाने के लिए इससे बढ़िया लाइन भी नहीं हो सकती।

मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती. लेकिन उत्तराखंड में एक मां ने अपनी बेटी के साथ जो किया उससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई है. हरिद्वार में एक मां पर उसकी ही बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से उसका यौन शोषण करवाने का आरोप लगाया है. हरिद्वार में बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आप लोगों ने अक्सर सुना होगा कि मां अगर अनपढ़ है तो अपने बच्चों को काबिल बनाने के लिए वो उन्हें हर संस्कार देती है और बच्चों को लायक बनाती है और पढ़ी लिखी मां शायद चुक जाती है ऐसा इस वाक्या से प्रतीत हो रहा है। क्योंकि मां का अपना अलग राजनीतिक करियर है। वो मां बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है।
अब इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेता के बॉयफ्रेंड को भी हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. लड़की की मां का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था, उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है. कुछ दिन से बेटी के गुमशुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की. तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण करवाया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वही इस विषय पर हरिद्वार के भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि महिला को अगस्त 2024 में ही पार्टी ने सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था, फिलहाल उन पर भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं था जिसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किया गया है.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago