2011 में भारतीय क्रिकेट टीम 28 साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे की विश्व विजेता बनी थी। आज वही तारीख है। यानी 2 अप्रैल, इसी दिन धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने विश्व कप उठाया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 274 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। उनका वो छक्का शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट फैन भूला होगा। धोनी ही मैच के हीरो भी चुने गए थे। धोनी ने 79 गेंद में नाबाद 91 रन ठोके थे। वहीं, गौतम गंभीर ने 97 रन की बेशकीमती पारी खेली थी। भारत 1983 के 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था।
टीम इंडिया के सामने 275 रन का टारगेट था। भारत ने जल्दी ही सहवाग और सचिन की जोड़ी को गंवा दिया था। उसके बाद गौतम गंभीर ने आकर 97 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत की मैच में वापसी हुई ती। उसी मुकाबले में कप्तान धोनी ने 91 रन ठोके और आखिर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।
धोनी ने यह छक्का नुवान कुलशेखरा की गेंद पर जमाया था। क्रिकेट फैंस को आज भी धोनी का ये छक्का याद है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…