2011 में भारतीय क्रिकेट टीम 28 साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे की विश्व विजेता बनी थी। आज वही तारीख है। यानी 2 अप्रैल, इसी दिन धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने विश्व कप उठाया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 274 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। उनका वो छक्का शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट फैन भूला होगा। धोनी ही मैच के हीरो भी चुने गए थे। धोनी ने 79 गेंद में नाबाद 91 रन ठोके थे। वहीं, गौतम गंभीर ने 97 रन की बेशकीमती पारी खेली थी। भारत 1983 के 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था।
टीम इंडिया के सामने 275 रन का टारगेट था। भारत ने जल्दी ही सहवाग और सचिन की जोड़ी को गंवा दिया था। उसके बाद गौतम गंभीर ने आकर 97 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत की मैच में वापसी हुई ती। उसी मुकाबले में कप्तान धोनी ने 91 रन ठोके और आखिर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।
धोनी ने यह छक्का नुवान कुलशेखरा की गेंद पर जमाया था। क्रिकेट फैंस को आज भी धोनी का ये छक्का याद है।
CHANNEL 4 NEWS INDIA ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हरियाणा के पंचकूला में भारतीय…
CHANNEL 4 NEWS INDIA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के…
पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चला आ रहा जल विवाद एक बार…
UTTARAKHAND: छोटे राज्यों के वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान उत्तराखंड ने वित्तीय…
GORAKHPUR: CM योगी ने दी गोरखपुर को दो नई सौगातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार…
मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और मर्डर की खौफनाक साजिश!" सुनकर चौंक गए ना? लेकिन ये…