बिलासपुर में बिजली तार चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर.

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सेक्टर-डी में सड़क लाइट के लिए लगाए गए बिजली पावर सप्लाई तार की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार बंडल बिजली तार और वारदात में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2456 जब्त की गई है.

पुलिस के अनुसार तिफरा सेक्टर-डी में सड़क लाइट की सुविधा के लिए विद्युत पोल खड़े कर बिजली तार खींचे गए थे. वर्तमान में वहां पावर सप्लाई नहीं हो रही थी. इसी का फायदा उठाकर 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोर करीब एक किलोमीटर लंबा बिजली तार, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए बताई गई है, चोरी कर ले गए. थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई. पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की. पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों से भी पूछताछ की गई. जांच के दौरान पुलिस को नीतेश पंडित, राजेश राय (रात्रे), विकास साण्डे और श्रीजीत जोशी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले.

पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने बिजली तार चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर चार बंडल बिजली तार बरामद किए गए. घटना में इस्तेमाल की गई ओमनी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली. पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा, मस्तूरी, मुलमुला और जांजगीर-चांपा क्षेत्र में भी अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है.

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

5 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

5 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

5 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

5 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

6 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

6 hours ago