बिलासपुर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं लेने वाले निजी स्कूलों को जारी करें नोटिस

बिलासपुर.

साप्ताहिक टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निजी स्कूलों द्वारा सरकारी पाठ्यपुस्तकों का उठाव नहीं करने पर नाराजगी जताई और संबंधित प्रबंधनों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

कोचिंग संस्थानों की लिस्टिंग और पंजीयन के साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी रखने को कहा गया. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां 13 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए गए. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया. वहीं पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने चिंता जताई. बैठक में कृषि आदानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. कलेक्टर ने आज टीएल की बैठक में शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों को लेकर अहम निर्देश दिए. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते हैं. इसे देखते हुए कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की लिस्टिंग और पंजीयन कराने के निर्देश दिए.

संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी संधारित करने के साथ उनकी कार्यप्रणाली से संबंधित एसओपी की जानकारी सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अलावा बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर कृषि सामाग्री उपलब्ध कराने तथा उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए.

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

4 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

4 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

4 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

5 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

5 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

5 hours ago