Categories: देश

राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को सौंपा भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद

देश के 7वें डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान सौंपा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आडवाणी के आवास पर पहुंचे। एलके आडवाणी सबसे लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। इससे पहले राष्ट्रपति ने शनिवार को 4 विभूतियों के परिजनों को राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सौंपा था।

इस दौरान राष्ट्रपति भवन में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया। इन चारों हस्तियों के परिवार के सदस्याें ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त किया। इनके परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रपति के हाथों से मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान
सरकार ने इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी शामिल हैं। इन पांच भारत रत्न सम्मान पाने वालों में से सिर्फ लालकृष्ण आडवाणी ही जीवित हैं, बांकी सभी को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित किया गया।

96 साल के हो चुके हैं आडवाणी, चलने में परेशानी
लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शनिवार को समारोह में शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि उन्हें घर पर यह सम्मान प्रदान किया जाना था। आडवाणी अब 96 साल के हो चुके हैं और वे अपने आवास पर ही रहते हैं। ज्यादा उम्र होने की वजह से उन्हें चलने फिरने में भी कुछ परेशानी आने लगी है।

admin

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

2 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

3 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

3 hours ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

3 hours ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

22 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

22 hours ago