बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति अमेरिकी गायक निक जोनस और बेटी मालती के साथ बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की है।
दरअसल, बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, दो साल की बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। प्रियंका चोपड़ा ने करीब 30 मिनट रामलला के दरबार में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
रामलला के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, निक जोनस ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। प्रियंका के हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।”
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…