उत्तर प्रदेश

निक्की मर्डर केस में सभी आरोपी गिरफ्तार, पति, सास, जेठ समेत ससुर की हुई गिरफ्तारी, निक्की की सैलरी पर ऐश करता था विपिन भाटी, विपिन और उसका भाई नहीं करते थे कोई काम

निक्की मर्डर केस में सभी आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड तूल पकड़ता जा रहा है…. पुलिस ने इस मामले में मृतका निक्की के पति विपिन भाटी और सास दयावती को गिरफ्तार कर लिया था… अब पुलिस ने इस मामले में दो और गिरफ्तारी कर लही है…. गौतम बुद्ध नगर, कासना सिरसा टोल प्लाजा के पास से निक्की के जेठ रोहित भाटी और ससुर सतवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है…

रोहित घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे अब पकड़ लिया गया है. रोहित को मैनुअल सर्विलांस और गुप्त सूचना की मदद से गिरफ्तार किया गया है… रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी…. जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है कि निक्की और कंचन गुजर बसर करने के लिए एक पार्लर चलाती थीं. क्योंकि विपिन और उसका भाई कोई काम नहीं करते थे. ऐसे में विपिन निक्की की कमाई के पैसे भी चुराता था.

निक्की और उसकी बहन कंचन को उनके परिजन ने एक पार्लर खुलवाया था. दोनों बहनें मिलकर पार्लर चलाती थीं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पार्लर के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी खोला हुआ था, जिस पर अपने मेकअप और ब्राइड की फोटो और वीडियो वह पोस्ट करती थीं, लेकिन उनके ससुराल वालों को ये बात भी पसंद नहीं आती थी.

इस बात को लेकर भी विपिन निक्की के साथ झगड़ा करता था. आरोप है कि फरवरी में ससुराल वालों ने उनके पूरे पार्लर को तोड़ दिया था.

निक्की के पिता ने बताया कि दोनों भाई काम नहीं करते. शादी के बाद से ही वो पैसे मांगते रहते थे… कभी कहते थे कि, अपनी मर्सिडीज हमें दे दो, तो कभी कहते थे कि, अपनी स्कॉर्पियो दे दो… विपिन के पास कोई काम नहीं था. इसलिए मैंने अपनी बेटी की ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की, फिर उसने पार्लर से पैसे चुराने शुरू कर दिए.

निक्की के पिता के एक रिश्तेदार ने बताया कि, विपिन की एक साल से ज्यादा समय से उनकी मर्सिडीज पर नजर थी. वह निक्की के पिता से कहता था कि मर्सिडीज दे दो या 60 लाख रुपये दे दो.

रविवार को विपिन ने पूछताछ में बताया कि निक्की का उससे इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने और अपने ब्यूटी पार्लर को फिर से खोलने की मांग को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को निक्की अपना ब्यूटी पार्लर दोबारा खोलने की मांग कर रही थी, जिस पर उसके और विपिन के बीच झगड़ा हो गया.

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि जांच में पता चला है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निक्की ने विपिन से कहा कि वह और उसकी बहन पार्लर दोबारा खोलेंगे, लेकिन विपिन ने मना कर दिया. इस पर निक्की ने कहा कि उन्हें दोबारा पार्लर खोलने से कोई नहीं रोक सकता.

थाना प्रभारी ने बताया कि विपिन ने झगड़े में निक्की से कहा कि उनके परिवार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करना और पार्लर चलाना मना है. फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और विपिन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों बहनें अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव थीं. वह “मेकओवर बाय कंचन” नाम से पार्लर के लिए एक अकाउंट भी चला रही थीं.

उनके “मेकओवर बाय कंचन” इंस्टाग्राम अकाउंट पर 54,500 फ़ॉलोअर्स हैं, जबकि कंचन के पर्सनल अकाउंट पर 22 हजार फॉलोअर्स हैं. वहीं निक्की का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है. उसके अकाउंट पर 1,147 फ़ॉलोअर्स हैं. दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर लगातार रील पोस्ट करती रही थीं. उनके अकाउंट को 29 लाख से ज़्यादा व्यूज भी मिल चुके थे.

निक्की के भाई रोहित गुर्जर ने बताया कि मेरी बहनों निक्की और कंचन की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा में एक ही परिवार में हुई थी. निक्की की शादी विपिन से हुई थी और कंचन की शादी उसके बड़े भाई रोहित भाटी से हुई थी. शादी के दो साल बाद से ही उनके ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी. खासकर लग्ज़री कारों की, क्योंकि हमारे पास लग्ज़री कारें थीं.

रोहित गुर्जर ने आगे बताया कि हमने अपनी बहनों के ब्यूटी पार्लर में डेढ़ साल पहले लगभग 8 लाख रुपये का लगाए थे. क्योंकि विपिन और रोहित बेरोज़गार हैं. परिवार घर पर ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाता है. मेरी बहनें अपने पतियों से पैसे लिए बिना अपने बच्चों का खर्च खुद उठा रही थीं. ससुराल वाले भी उनके पार्लर के कारोबार के खिलाफ थे और इसी साल फरवरी में उन्होंने पूरे पार्लर को तोड़ दिया था. निक्की और कंचन सिरसा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल पर पार्लर चला रही थीं.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago