नकुलनाथ भरेंगे नामांकन, करेंगे रोड़ शो, लेकिन ये बनी बड़ी मुसीबत

मध्यप्रदेश की सबसे हॉट और हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा लोकसभा से आज नकुलनाथ अपना नामांकन दाखिल करने वाले है। नकुलनाथ नामांकन दाखिल करने से पहले एक रोड़ शो करेंगे। इसके बाद वह अपने हजारों समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ के नामांकन दाखिले में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है।

कमलनाथ ने अपने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मैं और पूरा छिंदवाड़ा परिवार इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेगा। आइये हम नामांकन की प्रक्रिया के साथ देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करें। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस

गोगपा बनी नाथ की मुसीबत

दरअसल, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के साथ अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एंट्री मारी है। गोगपा प्रत्याशी अब कमलनाथ को सीधी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देवराबेन भलावी को प्रत्याशी बनाया है। देवराबेन भलावी ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया हैं। बता दें कि छिंदवाड़ा आदिवासी बाहुल्य सीट है। इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है, जिसके बाद से चुनाव रोचक होता दिखाई देने लगा है। बता दें कि देवराबिन भालवी ने अमरवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

नाथ का गढ़ छिंदवाड़ा

आपको बता दें कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है। बीजेपी ने इस सीट पर नकुलनाथ को पटखनी देने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस के पास प्रदेश की 29 सीटों में से छिंदवाड़ा एकमात्र सीट है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में छिंदवाड़ा जिले की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा लोकसभा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago