भोपाल। थाने में ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने सरकारी राइफल से गले में खोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला दतिया के इंदरगढ़ थाने का है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर पहुंचे। आरक्षक के शव को अस्पताल ले लाया गया। आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की? कारण का पता लगाने पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाने में पहरा देने की लगी थी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा की गुरुवार सुबह थाने में पहरे पर ड्यूटी लगाई थी। आरक्षक विवेक थाने पहुंचा। कुछ देर ड्यूटी करने के बाद उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डेढ़ साल से थाने में सेवाएं दे रहे थे विवेक
जानकारी के मुताबिक, विवेक शर्मा ग्वालियर के रहने वाले थे। पिछले करीब डेढ़ साल से इंटरगढ़ थाने में सेवाएं दे रहे थे। अपनी पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ इंटरगढ़ स्थित गायत्री मंदिर के पास रहते थे।
जबलपुर में निगम ठेकेदार ने खुद को मारी थी गोली
एमपी में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले आ चुके हैं। हाल ही में जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। घटना में भगवान सिंह ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…