जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर
जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 48 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुप्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पटना निवासी श्रीमती दीना बाई पनिका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के जमुना कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनू पांडे ने अपनी पुत्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बीड़ निवासी श्रीमती चंद्रावती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छुलहा निवासी पूरन सिंह गोंड ने भू-अभिलेख में खसरा नंबर दर्ज किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम धनगवां निवासी सत्यनारायण पटेल ने सीमांकन संबंधी प्रकरण के निराकरण तथा वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर निवासी रमाकांत पाल ने रिकॉर्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर झा ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Rupesh Jha

Recent Posts

उज्ज्वल निकम का किरदार निभाने से घबराए थे राजकुमार राव, बोले- ‘जिस चीज से डर लगे, उसे जरूर करना चाहिए’

मुंबई   अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल…

2 hours ago

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

2 hours ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

2 hours ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

2 hours ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

3 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

3 hours ago