सुकमा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हांसिल की. बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप बरामाद किया गया है. जहां 315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखी गई थी.
जानकारी के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल में भेजा गया था. यहां नक्सलियों के अवैध गतिविधियां की सूचना मिली थी. गहन तलाशी के बाद नक्सलियों के डंप को बरामद कर लिया गया.
सर्च अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित रूप से कैंप लौट आई. सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा.
आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…
नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है…
मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के…
भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर थमने से मानसून…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार…
माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की…