हेल्थ

चावल के आटे में हैं गजब के गुण, चमकेगी स्किन और निखरेगा चेहरा, नेचुरल ग्लो लाने में बेहद फायदेमंद।

चावल के आटे में हैं गजब के गुण

चावल के जादुई नुस्खों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने अपनी स्किन पर चावल का इस्तेमाल किया है। नहीं किया ना। आलस के कारण कुछ नहीं कर पाते। वैसे आपको बता दूं कि चावल का आटा न सिर्फ खाने में, बल्कि स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद होता है।

और इसके स्किन पर ऐसे जादुई प्रभाव देखने को मिलते है, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने, डेड स्किन सेल्स हटाने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। अगर आप भी बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो चावल के आटे से बने ये 3 फेस पैक्स जरूर ट्राई करें।

चावल का आटा और दूध का पैक (स्किन ब्राइटनिंग के लिए)

सामग्री-
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच कच्चा दूध
• ½ चम्मच शहद

बनाने और लगाने की विधि-

• एक बाउल में चावल का आटा, दूध और शहद को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
• चेहरे को साफ करके इस पैक को अप्लाई करें।
• 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर गीले हाथों से स्क्रब करते हुए हल्के हाथों से रगड़ें।
• ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

फायदे-
• दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
• शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है और निखार लाता है।
• पैक डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को कम करने में मदद करता है।

चावल का आटा और दही का पैक (ऑयली स्किन के लिए)
सामग्री-
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच दही
• ½ चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि-
• सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
• चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
• 15 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें।

फायदे-
• दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स स्किन के PH लेवल को बैलेंस करते हैं।
• नींबू का रस ऑयल कंट्रोल करता है और ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करता है।
• पिंपल्स और एक्ने प्रोन स्किन के लिए बेस्ट है।

चावल का आटा और एलोवेरा का पैक (ड्राई स्किन के लिए)
सामग्री-
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच एलोवेरा जेल
• 1 चम्मच गुलाब जल

बनाने की विधि-
• सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
• चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
• सूखने पर हल्के हाथों से रब करें और फिर पानी से धो लें।

फायदे-
• एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है और इरिटेशन कम करता है।
• गुलाब जल स्किन को फ्रेश और टाइट करता है।
• ड्राईनेस और फ्लेकी स्किन को ठीक करता है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

36 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

24 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago