Categories: Uncategorized

गैंगरेप की FIR दर्ज होने पर पहली बार सामने आए रॉकी मित्तल, बोले- चल रहा है बड़ा स्कैंडल, जल्द करूंगा बड़ा खुलासा

गैंगरेप की FIR दर्ज होने पर पहली बार सामने आए रॉकी मित्तल, बोले- चल रहा है बड़ा स्कैंडल, जल्द करूंगा बड़ा खुलासा

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन बड़ौली के साथ गैंगरेप केस में फंसे दूसरे आरोपी हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा है कि ये पूरा मामला राजनीतिक है। और मेरे पास इस मामले से जुड़ी 8 कॉल रिकॉर्डिंग है। अगर वो मार्केट में आ गई तो कई दिग्गज मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे।

वहीं, रॉकी मित्तल ने इस मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि, सबके नार्को टेस्ट होने चाहिए। क्योंकि ये एक स्कैंडल है, जिसके पीछे 5-6 साल से एक रैकेट चल रहा है। खुद को गैंगरेप पीड़िता बताने वाली सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ौली की पत्नी गीता कौशिक ने गैंगरेप केस की CBI जांच की मांग की है। गीता ने कहा कि इतने दिन बाद महिला के सामने आने पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ौली को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाएं थीं, इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन पर केस दर्ज कराया गया है। मैं अपने पति के साथ 40 साल से रह रही हूं, मैं उनका चरित्र जानती हूं।

रॉकी मित्तल ने क्या कहा:

रॉकी मित्तल ने कहा- शिकायतकर्ता महिला और उसकी एक अन्य महिला मित्र पंचकूला में उनके घर पर आई थी। महिला ने कहा था कि उसकी बड़ौली के साथ मीटिंग कराओ। उनके पास महिला की ऐसी 8 ऑडियो रिकार्डिंग हैं, जिससे पता लग जाएगा कि महिला की मंशा क्या है। महिला केवल ब्लैकमेलिंग के लिए ऐसा कर रही है। इस पूरे मामले में सोनीपत के ही एक भाजपा नेता शामिल हैं, जो मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से हटवाना चाहता है।

मोहन लाल बड़ौली और मुझ पर जो आरोप लगे हैं और आज जो घड़ियाली आंसू (पीड़िता के द्वारा) बहाए गए, मैं इनको देखकर एक ही बात बोलूंगा कि वक्त आ गया कि राजनीति में गंदगी को प्रॉपर दूर किया जाना चाहिए। इसकी CBI जांच हो। सबके नार्को टेस्ट होने चाहिए

अब जरूरत है वर्ना ये गंदगी हमेशा चलती रहेगी। ये वक्त है, जब मामला उठ गया तो गंदगी दूर करनी चाहिए। ये बहुत बड़ी राजनीतिक गंदगी है। मैं फिल्मों में भी रहा हूं, इतनी गंदगी फिल्मों में भी नहीं थी। फिल्मों का काम छोड़े मुझे 18 साल हो गए। उसमें रहने के दौरान ऐसी कोई नौबत नहीं आई

राजनीति में अपने हित साधने और दूसरे की कुर्सी छीनने के लिए भाजपा के नेताओं में गिरावट और आपाधापी मैंने कहीं नहीं देखी। जो रोजाना ये मनगढ़ंत स्टोरियां आ रही हैं, इस पर विराम लगना चाहिए। मेरे पास हर सबूत है। CBI या रिटायर्ड जज बोले या IPS की टीम कहे, मैं दे दूंगा। बड़े लेवल पर इसकी जांच होनी चाहिए। इसे ठंडे बस्ते में डालने के बजाय उच्च स्तरीय जांच हो।

इसमें कई बड़े मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। कई मगरमच्छों के नाम आएंगे। ये बहुत बड़ा स्कैंडल है। ये रैकेट का खत्म होना बहुत जरूरी है। ये रैकेट 5–6 साल से चला हुआ है। 2021 के अंदर भी मुझ पर आरोप लगाने की कोशिश की गई। मुझे DSP लेवल के अधिकारी ने वीडियो दिखाई। वह अधिकारी मुकर गया। उसकी आज तक जांच बाहर नहीं आई।

आज तक कितनी ऐसी फर्जी CD बनीं हुईं हैं। कितने लोगों को डराया जा रहा है। जो नहीं डरता, उसे ओपन कर दिया जाता है। भाजपा वालों की लड़ाई है, तुम खुद लड़ो, मुझे घसीटने की जरूरत नहीं है। किसी को टिकट चाहिए, किसी को चेयरमैनी चाहिए, न मेरी ये देने की औकात है। मेरे तो खुद भाजपा से अच्छे संबंध नहीं है, मुझे बदनाम न करो। उच्चस्तरीय जांच हुई तो जो रिकॉर्डिंग मेरे पास हैं, वह मार्केट में आने से कई मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचेंगे। इस ब्लैकमेलिंग को लेकर DGP को 3 बार पत्र लिख चुके हैं। महिला ने इससे पहले दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे पहले, खुद को गैंगरेप की पीड़िता बताने वाली महिला ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी थी। जिसमें उसने दावा करते हुए कहा था कि, उसके पास सारे सबूत है, और जल्द ही उन सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

17 minutes ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

5 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

5 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

6 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

6 hours ago