Categories: Uncategorized

गीता प्रेस के ट्रस्टी का बड़ा दावा, कहा बाहर से फेंकी गई शिविर में आग।

गीता प्रेस के ट्रस्टी का बड़ा दावा

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई थी। हालांकि मामले में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन यहां जो चीज निकल कर आ रही है वो ये है कि ये आग अपने आप नहीं लगी। और ये आग जानबूझकर लगाई गई। ऐसा हम नहीं कह रहे है ऐसा कह रहे है गीता प्रेस के ट्रस्टी ने। उन्होंने कहा है कि, आग को बाहर से उनके शिविर में फेंका गया है। अब उनके इस दावे ने महाकुंभ जैसे विशाल मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए है।

 

आपको बता दें कि ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी थी। जिसके बाद ये आग चारों तरफ फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में जानमाल की तो कोई हानि नहीं हुई लेकिन आग में कई कैंप और कैंपों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पहले की जांच में पता चला कि एक सिलेंडर में आग लगने की वजह से आग लगी। लेकिन गीता प्रेस के ट्रस्टी ने साफ करते हुए इसे साजिश करार दे दिया है। आइए बताते है उनका कहना क्या है

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने बताया कि
“लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे। हमने बहुत सावधानी से बनाया। सभी को मना किया गया कि, किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम ना करें। जहां हमने BOUNDARY लगाई है उस तरफ हमने सर्कुलेटिव एरिया घोषित किया हुआ था कि लोग वहां ना आएं । पता नहीं प्रशासन ने किसको वो एरिया दे दिया. उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया। हमारी रसोई टीन शेड की थी, पक्की थी।”

वहीं सिलेंडर फटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘हमारी रसोई टिन शेड की थी. हमने पूरी सावधानी बरती.’ दरअसल शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए जिसके बाद लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है.

वहीं महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक व्यक्ति ने दावा किया है कि, 250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए हैं। और तो और आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि, दूर-दूर से लोग उन लपटों को देख पा रहे थे। NDRF के DIG एमके शर्मा ने कहा,

 

‘यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पा लिया गया. NDFR की चार टीमें यहां तैनात की गई हैं.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

13 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

15 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

16 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

16 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

16 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

17 hours ago