कंगना रनौत ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, बोलीं- ‘मार्गदर्शन और समर्थन के लिए हमेशा रहूंगी आभारी’

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पार्टी की ओर से उन्हें संदेश दिया गया कि पार्टी मजबूती के साथ उनके (कंगना रनौत के) साथ खड़ी है।

मंगलवार रात को दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह मुलाकात लगभग 50 मिनट तक चली। मुलाकात के दौरान कंगना रनौत ने मंडी सीट से पार्टी का टिकट दिए जाने पर पार्टी अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई।

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कंगना रनौत का बयान

वहीं, मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जेपी नड्डा के साथ फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मुलाकात हुई। मैं उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी, मैं अपने क्षेत्र मंडी की प्रगति और समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करूंगीं। जय हिंद।” आपको बता दें कि इससे पहले, मंगलवार की दोपहर में कंगना ने बताया था कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है।


सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक टिप्पणी पर क्या बोलीं कंगना रनौत

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इस पर कंगना का कहना था कि वह इसका जवाब दे चुकी हैं। इस विषय पर कानूनी कार्रवाई या अन्य बातों को लेकर कंगना का कहना था कि पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद ही वह आगे कोई प्रतिक्रिया दे पाएंगी।

उन्होंने कहा कि अब वह पार्टी के साथ हैं और उन्हें पार्टी के निर्देशों के साथ चलना पड़ेगा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट की आलोचना करते हुए कंगना रनौत कह चुकी हैं कि वह एक अभिनेत्री हैं और तमाम महिलाएं, चाहे उनका कोई भी पेशा हो, सभी महिलाएं सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है।

वहीं, उन्होंने इस पर दुख जताते हुए कहा कि मंडी को पूरे विश्‍व में छोटा काशी कहा जाता है, जहां ऋषियों ने तपस्या की है और इसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी से मंडी के लोगों को और उन्हें भी बहुत दुख हुआ है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago