उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पिता, दो सगे भाई और एक साले की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गांव गुनियापुर के नजदीक एनएच- 74 पर बुधवार सुबह सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अमरोहा के सिकहेराड़ा गांव निवासी मेहर सिंह के बेटे प्रवेंद्र और रतन तथा उनके साले देवेन्द्र के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अमरोहा से ऋषिकेश जा रहे थे और यह हादसा सुबह पांच बजे के आस पास घटित हुआ। घटना की जांच जारी है।
गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…
राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…