एमपी भवन में साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त को

भोपाल

मध्यप्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा परंपरा को बढ़ावा देने तथा साड़ी पहनने की विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक शैलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार 10 अगस्त को एमपी भवन ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में “साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी व्यक्तिगत अथवा अधिकतम दो सदस्यों की टीम के रूप में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर 30 मिनट के भीतर साड़ी ड्रेपिंग करनी होगी। इसके उपरांत प्रतिभागी रैंप वॉक करेंगे तथा अपनी साड़ी की ड्रेपिंग शैली, उसकी विशेषताओं एवं सांस्कृतिक महत्व का संक्षिप्त परिचय भी देंगे।

18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी ले सकेंगे भाग

प्रतियोगिता में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय हस्तकरघा वस्त्रों की समृद्ध परंपरा को लोकप्रिय बनाना, साड़ी पहनने की विविध शैलियों का प्रदर्शन करना तथा प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

एमपी भवन ने इच्छुक प्रतिभागियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

मन की बात में PM मोदी ने याद की सर्जिकल स्ट्राइक, बोले- आतंकवाद का जवाब निर्णायक तरीके से दिया

नई दिल्ली  रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

पाकिस्तान को उसी की ‘पालतू’ आतंकी नीति ने घेरा, GTI में पहली बार नंबर-1 पर पहुंचा

वशिंगटन जब सांप पालोगे तो एक दिन तुमको डसेगा ही', ये पुरानी कहावत इन दिनों…

1 hour ago

CG- नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव; साथ रहने वाला युवक फरार….

दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

2 hours ago

SIR विवाद पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे

नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर…

2 hours ago

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

2 hours ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

3 hours ago