Categories: देश

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से सड़क पर गिरी बस; 7 लोगों की मौत, कई घायल

चंबा
Chamba Bus Accident: हिमाचल के चंबा से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक बस अचानक पहाड़ी से नीचे आ गिरी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें इस हादसे की भयावयता बता रही है. हादसे के बाद बस के चारों पहिए ऊपर की ओर थे. जबकि बस की छत सड़क से लगी थी. हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों के शव बस में ही फंसे थे. काफी मशक्कत से बस से घायलों को बाहर निकाला गया और फिर उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

तीसा-बैरागढ़ रोड पर चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ. दुर्घनाग्रस्त हुई बस शर्मा बस कंपनी की बताई जाती है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत की शुरुआती जानकारी सामने आई है. बताया गया कि बस में लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है। 

हादसे में 7 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी. चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई, जिसमें चार पुरुष हैं और तीन महिलाएं हैं. बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और खलासी की भी मौत हो गई है. हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। 

छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने कहा कि, ‘हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. घायलों के लिए उचित इलाज की व्यवस्था की गई है. उन्हें इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया है. 11 घायलों में से छह को तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। 

चंबा के लिए रवाना हुई थी बस
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसाग्रस्त निजी बस आज सुबह 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी. अभी बस ने महज तीन किलोमीटर तक का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास सीधे नीचे खाई में लुढ़कती हुई नीचे दूसरी सड़क पर गिरी. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, प्रशासन ने घायलों और मृतकों के नामों की सूची जार कर दी है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

6 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

6 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

8 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

8 hours ago