उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन, 14 मई से 23 तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, CM धामी ने दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश।

उत्तराखंड: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन

पूरे देश में बहादुर जवानों का अभिनंदन किया जा रहा है। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। देश के कोने कोने से भारत माता की जय, वन्दे मातरम के जय घोष सुनाई दे रहे हैं। क्योंकि, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना का जज्बा देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा । जिसकी तारीफ और सराहना करते हुए आम जन मानस की जुबान तक नहीं थक रही है। ना केवल जुबान बल्कि लोग हजारों की संख्या में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालकर मना रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को उत्तराखंड में भी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित हजारों देशभक्तों ने हिस्सा लिया। वही आपको बता दें कि, 14 मई से लेकर 23 मई तक हर विधान सभा में बीजेपी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ लोगों ने सेना के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा में भूतपूर्व सैनिकों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन किया। सीएम ने कहा कि, हमारे जवानों का पराक्रम और देशभक्ति अतुलनीय है। ये यात्रा उनके सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित है। उन्होंने सैनिकों के सम्मान में पैदल पद यात्रा भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हर साल मनाने का आह्वान भी किया। साथ ही कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर देशवासी को गर्व है। जिन आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, उनको हमारी सेना से घर में घुसकर सबक सिखाया हैं। अब पाकिस्तान ऐसी नापाक कोशिश करने से पहले 10 बार सोचेगा।

सीएम ने कहा कि, शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा ने न केवल देहरादून में देशभक्ति की नई लहर पैदा की। बल्कि ये संदेश भी दिया कि, भारत की एकता और सुरक्षा में हमारे सैनिकों का योगदान अमर है। अगले 10 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा देश के कई हिस्सों में राष्ट्रीय गौरव और सैन्य बलिदान की गाथा को प्रसारित करेगी।

वहीं सीएम धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को हर वर्ष मनाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सैनिक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक खजान दास, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व राजसभा सांसद तरुण विजय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago