Categories: देश

आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, टेलीग्राम के मालिक के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

नई दिल्ली   

रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने बुधवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल वारंट जारी किया है. हालांकि, डुरोव या टेलीग्राम की ओर से इस मुद्दे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

एफएसबी के अनुसार, ये आरोप टेलीग्राम द्वारा उस सामग्री को नहीं हटाने से जुड़े हैं, जिसका उपयोग यूक्रेनी विशेष सेवाओं तथा आतंकवादी और उग्रवादी संगठनों द्वारा रूस के अंदर तोड़फोड़, आतंकवाद, सामूहिक हत्याओं और साइबर-फ्रॉड के अभियानों की तैयारी तथा समन्वय के लिए किया जा रहा था. पावेल डुरोव या टेलीग्राम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

साल 2013 में शुरू हुए एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के एक अरब से ज्यादा यूजर हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों पक्षों द्वारा इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. रूस ने हाल के सालों में टेलीग्राम के इस्तेमाल को सीमित करने की कई बार कोशिश की है और अपनी सरकार समर्थित ‘MAX’ मैसेजिंग सर्विस को बढ़ावा दिया है। 

रूस में जन्मे पावेल दुरोव के पास अब संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस का पासपोर्ट है. बताया जाता है कि उन्होंने रूसी अधिकारियों के दबाव के कारण 2014 में अपने सोशल प्लेटफॉर्म VKontakte की हिस्सेदारी बेच दी थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रेंच अधिकारी डुरोव के खिलाफ इन आरोपों की जांच कर रहे हैं कि टेलीग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अनुरोधों पर उसने पर्याप्त सहयोग नहीं किया. हालांकि, डुरोव ने अपने प्लेटफॉर्म का किसी भी गलत में इस्तेमाल से इनकार करते हैं। 

Rupesh Jha

Recent Posts

दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

दुर्ग. दुर्ग नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को बेहतर…

29 minutes ago

रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम हीरो’ की उतारी हेकड़ी

रायपुर. सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने…

29 minutes ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलेगी पंचायत सचिव की नौकरी

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि केवल मेरिट सूची में नाम शामिल…

1 hour ago

इंदौर जू बना बाघों की ब्रीडिंग का सबसे सुरक्षित ठिकाना, 10 साल में जन्मे 25 से ज्यादा शावक

इंदौर इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के जन्म के लिए सबसे परफेक्ट स्थानों…

1 hour ago

किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे…

1 hour ago

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल; खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

मुंबई   भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को…

1 hour ago