CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलेगी पंचायत सचिव की नौकरी

बिलासपुर.

हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि केवल मेरिट सूची में नाम शामिल होने से किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पाने का कानूनी रूप से अधिकार हासिल नहीं होता. सूरजपुर जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में कोर्ट ने यह आदेश दिया.

कोर्ट ने कहा कि जब सक्षम प्राधिकारी ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है, तो मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दावा नहीं कर सकता. मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर का है. यहां की निवासी देवेन्द्र कुमारी साहू ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिला पंचायत सूरजपुर ने वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत सचिव के 11 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2018 को विज्ञापन जारी किया था. याचिकाकर्ता ने अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) वर्ग से आवेदन किया था और चयन प्रक्रिया के बाद उसका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल था.

सात साल से अधिक समय बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने पर देवेन्द्र कुमारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 11 सितंबर 2025 को पंचायत निदेशक से व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत कर यह बताने को कहा था कि वर्ष 2018 से भर्ती प्रक्रिया लंबित क्यों है. इसके जवाब में 3 नवंबर 2025 को पंचायत निदेशक ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर जानकारी दी थी.

राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वर्ष 2018 में जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के लिए राज्य शासन और वित्त विभाग की पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी. इस कारण विज्ञापन नियमों के विपरीत और अधिकार क्षेत्र से बाहर जारी किया गया था. पंचायत निदेशालय के 20 जनवरी 2025 के आदेश के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ ने 22 अक्टूबर 2025 को पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था.

Rupesh Jha

Recent Posts

दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

दुर्ग. दुर्ग नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को बेहतर…

27 minutes ago

रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम हीरो’ की उतारी हेकड़ी

रायपुर. सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने…

27 minutes ago

इंदौर जू बना बाघों की ब्रीडिंग का सबसे सुरक्षित ठिकाना, 10 साल में जन्मे 25 से ज्यादा शावक

इंदौर इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के जन्म के लिए सबसे परफेक्ट स्थानों…

1 hour ago

किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे…

1 hour ago

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल; खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

मुंबई   भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को…

1 hour ago

राजगढ़ में पुलिस टीम पर पथराव, यूपी-एमपी पुलिस पर हमला; 3 जवान घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य…

1 hour ago