रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम हीरो’ की उतारी हेकड़ी

रायपुर.

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो चुके हैं, लेकिन यह उनपर भारी भी पड़ जाता है. छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

युवक और युवती का बॉलीवुड गाने पर बाइक पर स्टंटबाजी और अश्लील रील वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. वहीं आरोपी से माफी भी मंगवाई गई. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक और युवती अशोभनीय हरकतें और बाइक पर जानलेवा स्टंटबाजी करते नगर आते हैं. दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था. लोगों ने मामले में पुलिस ने एक्शन लेने की मांग की. संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बाइक चालक को पकड़कर थाना लेकर आई.

जांच में वीडियो में प्रदर्शित कृत्य को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने और लापरवाही से वाहन चलाने की श्रेणी में पाए जाने पर आरोपी मठपुरैना निवासी भीमेश देवांगन (उम्र 24) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस ने लोगों को चेताया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करने या खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकतों से बचें, नहीं तो इस तरह के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Rupesh Jha

Recent Posts

दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

दुर्ग. दुर्ग नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को बेहतर…

1 hour ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलेगी पंचायत सचिव की नौकरी

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि केवल मेरिट सूची में नाम शामिल…

2 hours ago

इंदौर जू बना बाघों की ब्रीडिंग का सबसे सुरक्षित ठिकाना, 10 साल में जन्मे 25 से ज्यादा शावक

इंदौर इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के जन्म के लिए सबसे परफेक्ट स्थानों…

2 hours ago

किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे…

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल; खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

मुंबई   भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को…

2 hours ago

राजगढ़ में पुलिस टीम पर पथराव, यूपी-एमपी पुलिस पर हमला; 3 जवान घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य…

2 hours ago