Categories: बिजनेस

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मुनाफा 43% बढ़ा, सोमवार को डिफेंस स्टॉक पर रहेगी नजर

नई दिल्ली
मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 251 करोड़ रुपये रहा है। मजबूत तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद अब सोमवार को यह डिफेंस स्टॉक फोकस में रहेगा। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में स्टॉक तेजी के साथ 403.95 रुपये के स्तर पर था।

43% बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट (Apollo Micro Systems Q1 Results)
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही के दौरान 25.20 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी सालाना आधार पर हुई है। वहीं, डिफेंस कंपनी का EBITDA 18 प्रतिशत के इजाफे के बाद 48 करोड़ रुपये रहा है।

शेयरों पर रखें नजर (Apollo Micro Systems Share Performance)
इस डिफेंस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल के दौरान काफी शानदार रहा है। महज 3 महीने में स्टॉक का दाम 28 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 2026 में स्टॉक की कीमतों में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, अपोलो माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों का दाम 1 साल में 125 प्रतिशत बढ़ चुका है। दो साल में पोजीशनल निवेशकों को अबतक 266 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 3 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों 551 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

5 साल पहले अपोलो माइक्रोसिस्टम्स के शेयरों को खरीदने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 3181 प्रतिशत का लाभ मिल चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 44.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर
इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक का बंटवारा 2023 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सो में बांट दिया गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया।

कंपनी ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2022 में इस डिफेंस कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 0.25 रुपये का लाभांश बांटा गया।

Rupesh Jha

Recent Posts

CG में झमाझम बारिश से तरबतर रायपुर-मुंगेली, उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो…

3 hours ago

मेसी के बिना इंटर मियामी को झटका, मांटेरी ने 2-1 से हराकर जीत हासिल की

मियामी लीग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में शनिवार रात डिएगो रासी ने 90वें…

3 hours ago

1975 विश्व कप विजेताओं ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, बोले देश के लिए खेलो

नई दिल्ली  1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस माह विश्व…

3 hours ago

श्रीलंका क्रिकेट और हथुरुसिंघे का कानूनी विवाद खत्म, SLC ने दिए 1.56 करोड़ रुपये

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे के बीच लंबे समय से…

3 hours ago

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत    छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं…

3 hours ago

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

कवर्धा. सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था…

3 hours ago