मियामी
लीग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में शनिवार रात डिएगो रासी ने 90वें मिनट में निर्णायक गोल करके मांटेरी को इंटर मियामी पर 2-1 से जीत दिलाई। इंटर मियामी इस मैच में अपने स्टार लियोन मेसी के बिना खेला। मेसी अपने पिता जार्ज मेसी के निधन के बाद अर्जेंटीना लौट गए थे और यह पता नहीं है कि 39 वर्षीय स्टार फारवर्ड मेसी क्लब में कब लौटेंगे।
अर्जेंटीना को विश्व कप में उपविजेता बनाने के बाद 39 वर्षीय मेसी ने दो सप्ताह का ब्रेक लिया था। उन्होंने एक अगस्त को एमएलएस मैच में कोलंबस के साथ 2-2 से ड्रा हुए मैच में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर पहली बार हिस्सा लिया था। इसके बाद मेसी ने इंटर मियामी के पहले लीग्स कप मैच में बुधवार को एटलेटिको सैन लुइस के विरुद्ध 4-2 से जी दिलाई थी। इसमें मेसी ने दो गोल किए और एक असिस्ट किया था।
मांटेरी के विरुद्ध मुकाबले में रोड्रिगो डी पाल ने 32वें मिनट में 25 गज की दूरी से गोल करके इंटर मियामी का खाता खोला। गोल का जश्न मनाते हुए डी पाल ने अपनी राष्ट्रीय टीम और क्लब के साथी मेसी के समर्थन में अपनी नंबर 7 जर्सी कुछ देर के लिए उतारी और मेसी की नंबर 10 जर्सी दिखाई। जिसके कारण उन्हें येलो कार्ड मिला।
मांटेरी ने 47वें मिनट में ह्यूगो क्यूपर्स के गोल से बराबरी कर ली और फिर डिएगो रासी ने निर्णायक गोल कर मांटेरी को जीत दिलाई। मियामी ने 2023 लीग्स कप जीता था और पिछले साल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार 18 टीमों वाले ग्रुप में एक मैच बाकी रहते हुए नॉकआउट स्टेज में आगे बढ़ने की उसकी उम्मीदें कम लग रही हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो…
नई दिल्ली 1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस माह विश्व…
कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे के बीच लंबे समय से…
उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं…
कवर्धा. सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था…
आईटीवी नेटवर्क यूथ कॉन्क्लेव: कृषि में नवाचार के लिए डॉ. विकास लुनावत सम्मानित रूट राइज़’…