उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत
  
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने पर महेन्द्र साहू सम्मानित

रायपुर,
राज्य में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू को “युवा मंच सम्मान” से नवाजा गया।

यह सम्मान शुक्रवार 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क / India News द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “युवा मंच कार्यक्रम” में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्री साहू ने प्रदेश की पंचायतों में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर योजना और ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। 

विशेष रूप से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में श्री साहू ने हजारों नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

इसके अलावा श्री साहू ने पंचायतों में डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, मनरेगा में पारदर्शिता और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। 

सचिवों के शासकीयकरण पर सकारात्मक चर्चा  
इस अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवित साहू ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के संबंध में चर्चा की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायत सचिवों की मांगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

2027 में प्रदेश के 11000 से भी अधिक पंचायत सचिव साथियों का शासकीय कारण होगा

इस गौरवपूर्ण सम्मान से प्रदेश भर के पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने श्री साहू को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत संवर्ग का सम्मान है।

Rupesh Jha

Recent Posts

CG में झमाझम बारिश से तरबतर रायपुर-मुंगेली, उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो…

1 hour ago

मेसी के बिना इंटर मियामी को झटका, मांटेरी ने 2-1 से हराकर जीत हासिल की

मियामी लीग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में शनिवार रात डिएगो रासी ने 90वें…

1 hour ago

1975 विश्व कप विजेताओं ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, बोले देश के लिए खेलो

नई दिल्ली  1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस माह विश्व…

1 hour ago

श्रीलंका क्रिकेट और हथुरुसिंघे का कानूनी विवाद खत्म, SLC ने दिए 1.56 करोड़ रुपये

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे के बीच लंबे समय से…

1 hour ago

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

कवर्धा. सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था…

1 hour ago

आईटीवी नेटवर्क यूथ कॉन्क्लेव: कृषि में नवाचार के लिए डॉ. विकास लुनावत सम्मानित

आईटीवी नेटवर्क यूथ कॉन्क्लेव: कृषि में नवाचार के लिए डॉ. विकास लुनावत सम्मानित रूट राइज़’…

1 hour ago