उत्तराखण्ड

YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT: यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने जुटाए तकनीकी सबूत, Meta से मांगी मदद, पहले भी मिल चुकी है धमकी, आरोपी निकला फैन

YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT: यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

देश के चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) एक बार फिर से अपराधियों के निशाने पर हैं। उत्तराखंड पुलिस को दी गई एक शिकायत में सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) ने खुलासा किया है कि, उनसे ई-मेल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग गई है। यही नहीं, पैसा न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस पूरे मामले ने हल्द्वानी समेत यूट्यूब (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) समुदाय में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि 15 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात ई-मेल आई थी, जिसमें खुद को ‘दिल्ली का छोटा डॉन’ बताने वाले एक व्यक्ति ने ‘भाऊ गैंग’ के नाम पर यह धमकी दी थी। ई-मेल में लिखा गया कि अगर सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। यही नहीं, धमकी देने वाले ने उनकी G-Wagon कार पर फायरिंग की बात का भी जिक्र किया, जिससे पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) से पूछताछ की जा चुकी है और उनके द्वारा दिखाए गए ई-मेल व अन्य डिजिटल सबूतों को सुरक्षित कर लिया गया है। चूंकि यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है, इसलिए पुलिस अब इसका डिजिटल ट्रेल खंगालने में जुट गई है

पुलिस ने इस सिलसिले में साइबर सेल को जांच सौंपी है। इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए Meta कंपनी से भी संपर्क किया गया है, क्योंकि मेल आईडी संभवतः फेसबुक या इंस्टाग्राम से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने Meta को पत्र भेजकर ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस, लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियां साझा करने की मांग की है ताकि धमकी देने वाले तक पहुंचा जा सके।

यह पहली बार नहीं है जब सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) को धमकी मिली हो। इससे पहले नवंबर 2024 में भी बदायूं के रहने वाले एक युवक अरुण कुमार ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर सौरभ (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) को धमकी भरा पत्र भेजा था। उस समय पत्र उनके कॉलोनी में फेंका गया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) का ही फैन था, और बिश्नोई गैंग से उसका कोई लेना-देना नहीं था।

सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनके यूट्यूब चैनल “Sourav Joshi Vlogs” के वर्तमान में 36.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वे अब तक 2100 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुके हैं, जिनमें उनके परिवार, ट्रैवल, डेली लाइफ और मोटिवेशन से जुड़े कंटेंट होते हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके करीब 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

उनकी लोकप्रियता खासकर बच्चों और किशोरों के बीच काफी ज्यादा है। सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) की कमाई के मुख्य स्रोत यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म से वह करोड़ों रुपये की कमाई कर चुके हैं, और यही उनकी परेशानी की वजह बनती जा रही है। बड़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग और आर्थिक सफलता उन्हें बार-बार अपराधियों के निशाने पर ले आती है

सौरभ जोशी (YOUTUBER SOURAV JOSHI THREAT) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनकी शिक्षा हरियाणा के हिसार से हुई है। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की है। यूट्यूब पर वह 2017 से सक्रिय हैं, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें 2020 के बाद मिली जब उन्होंने अपने फैमिली व्लॉग्स की एक सीरीज शुरू की। उसी साल उन्हें यूट्यूब का गोल्डन प्ले बटन भी मिला।

धीरे-धीरे उनके वीडियोज को लाखों लोगों ने देखना शुरू कर दिया और उनका चैनल देखते ही देखते देश के टॉप यूट्यूब चैनलों में शामिल हो गया। वर्तमान में वह भारत के टॉप 5 व्लॉगर्स में गिने जाते हैं।
रंगदारी और जान से मारने की धमकी के बाद सौरभ जोशी ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भी उन्हें सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। कोतवाली हल्द्वानी की पुलिस टीम, साइबर एक्सपर्ट्स और वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

31 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

46 minutes ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

1 hour ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago