मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई पर पड़ने वाले असर को देखते हुए सरकार ने एलपीजी (LPG) की उपलब्धता बनाए रखने और उसकी कालाबाजारी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सरकार ने एलपीजी और पीएनजी (PNG) को लेकर नया नियम लागू किया था, जिसकी तय समय-सीमा अब खत्म होने वाली है।
मार्च 2026 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नया आदेश जारी किया था। इसके तहत जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां एक परिवार एक साथ एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन दोनों नहीं रख सकता। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को 90 दिनों का समय दिया था ताकि वे एलपीजी छोड़कर पीएनजी पर शिफ्ट हो सकें। अब यह अवधि समाप्ति के करीब है।
यदि आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा मौजूद है और आपको इसकी जानकारी या नोटिस मिल चुका है, लेकिन आपने अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया है, तो आपकी एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है। सरकार के अनुसार, जहां पीएनजी उपलब्ध है वहां उपभोक्ताओं को उसी का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना जरूरी होगा।
अगर आपके घर में पहले से पीएनजी कनेक्शन है और आप साथ में एलपीजी सिलेंडर भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह व्यवस्था अब मान्य नहीं होगी। आपको अपना एलपीजी कनेक्शन वापस करना पड़ सकता है।
अगर आपके इलाके में अभी तक पीएनजी नेटवर्क नहीं पहुंचा है, तो आपकी एलपीजी सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी। जब तक पीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं होती, तब तक एलपीजी कनेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सरकारी तेल कंपनियां लोगों को पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका कहना है कि पीएनजी में सिलेंडर बुक करने या डिलीवरी का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती। गैस लगातार पाइपलाइन के जरिए मिलती रहती है। कंपनियों का यह भी कहना है कि पीएनजी अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित, साफ और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लाखों उपभोक्ता पहले ही एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हो चुके हैं। सरकार चाहती है कि जिन इलाकों में सुविधा उपलब्ध है, वहां अधिक से अधिक लोग पाइप्ड गैस का इस्तेमाल करें।
सबसे पहले पता करें कि आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
यदि सुविधा मौजूद है तो गैस कंपनी या स्थानीय सेवा प्रदाता से संपर्क करें।
पहचान पत्र और पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
ऑनलाइन या नजदीकी केंद्र पर जाकर पीएनजी के लिए आवेदन करें।
अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में अपडेट रखें ताकि जरूरी सूचनाएं समय पर मिल सकें।
देशभर में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब लोगों की नजरें दिल्ली पर…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 जून 2026 को नई दिल्ली…
भारत के लिए साल 2026 मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। दुनिया…
झारखंड के लोहरदगा जिले से पुलिस की संवेदनशीलता और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने…
फेमस पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh इन दिनों अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' को…
WhatsApp पर किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोगों के…