हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रु., सीएम सैनी जल्द करेंगे ऐलान !

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा में भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कई वादे किए थे, जिनमें सबसे लुभावना वादा थालाडो लक्ष्मी योजना’ । अब इस योजना को लेकर राज्य में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस रक्षाबंधन पर इस योजना की औपचारिक शुरुआत कर सकते हैं। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह योजना खासकर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने योजना का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभावना है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर योजना का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है, और योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत शुरुआत में सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। पहले चरण में सिर्फ उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाएगा जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) जीवन यापन करती हैं। बीपीएल कार्ड धारकों की हरियाणा में संख्या लगभग 46 लाख है। इनमें से भी प्राथमिकता उन महिलाओं को मिलेगी जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है।हालांकि जो महिलाएं पहले से नौकरी कर रही हैं या फिर किसी तरह की सरकारी पेंशन या सहायता प्राप्त कर रही हैं, उन्हें पहले चरण में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।यह योजना चार फेज में लागू की जाएगी। पहले चरण में सबसे कमजोर वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी पात्र महिलाओं को भी योजना से जोड़ा जाएगा। हरियाणा में 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या करीब 75 लाख है। सरकार की कोशिश होगी कि चारों चरणों में इन्हें कवर किया जा सके।

लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान

योजना के लिए राज्य सरकार ने बजट में 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक अगर 50 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएं, तो सरकार को हर महीने 10,500 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इस हिसाब से 5000 करोड़ साल भर के लिए काफी नहीं हैं। यानी या तो सरकार को बजट बढ़ाना होगा या फिर लाभार्थियों की संख्या सीमित रखनी होगी।इस योजना को लेकर एक और खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए देने का वादा किया था। इसके तुरंत बाद भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपए करने का वादा किया। अब भाजपा इस योजना को लागू कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैलाडो लक्ष्मी योजना’  सिर्फ एक वादा नहीं बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। हालांकि इस योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे कितनी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है। अगर योजना सही तरीके से लागू हुई, तो यह महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है, और राजनीतिक रूप से भी भाजपा के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago