दिल्ली

Delhi-NCR में भारी बारिश, जलभराव से ट्रैफिक हुआ जाम, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में आज यानि बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है लेकिन जलभराव होने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। मूसलाधार बारिश होने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरने से जाम लगा हुआ है। जनपथ रोड का एक हिस्सा जलमग्न हो गया तो जनपद से जंतर-मंतर रोड जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई, कई दुकानों में पानी भर गया।

बता दें कि, दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाके मूसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई है। वहीं, सुबह के समय ऑफिस जानेवालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बारिश से गर्मी और प्रदूषण में कमी आई है, जो दिल्ली के लिए राहत की बात है।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के कुछ स्थानों (करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, डेरामंडी) में मध्यम गरज और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की बात कही है।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रु., सीएम सैनी जल्द करेंगे ऐलान !

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 hour ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

3 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago