Uncategorized

BJP leader : BJP नेता का कारनाम सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

BJP leader : BJP नेता का कारनाम सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे यूपी के एक बीजेपी नेता ने ऐसा कारनामा कर डाला जिसके बारे में पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल बीजेपी नेता को जमीन हथियानी थी। मामला संभल जिले के चन्‍दौसी इलाके का है जहां इस नेता ने खुद पर हमले की झूठ कहानी रची और इसके लिए अपनी कमर पर कंपाउंडर से चीरा लगवाकर उसमें गोली प्‍लांट करा ली। हालांकि, अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है और आरोपी नेता प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके साथ ही 3 और उसके तीन और साथियों को भी पकड़कर जेल भेजा गया है।

मामले में (BJP leader)बीजेपी नेता समेत कुल पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल पुलिस को 27 जुलाई की रात दस बजे बीजेपी नेता प्रेमपाल को गोली मारने की सूचना मिली थी। इस मामले में प्रेमपाल के भाई विक्रम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके भाई प्रेमपाल को चंदौसी जाते वक्त रास्‍ते में मोहल्‍ले के ही रहने वाले दिलीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। घटना के बाद प्रेमपाल को पहले नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया फिर हायर सेकेंडरी अस्‍पताल रेफर कर दिया गया बाद में प्रेमपाल ने भी पुलिस को अपना बयान दिया था।BJP leader

पुलिस ने आरोपों के आधार पर नामजद आरोपियों दिलीप, श्‍याम और हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन बाद में पुलिस को उस नेता की कहानी पर शक हुआ तो मामले की फिर से जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की दो टीमें इस मामले की जांच के लिए लगाई गई थीं। इसके अलावा सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। वहीं, पूरे मामले की नए सिरे से जांच हुई तो प्रेमपाल की कहानी का झूठ एक-एक कर बाहर आने लगा।BJP leader

सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के आधार पर जो बात सामने आई उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक बदायूं में प्रेमपाल और जेल गए दिलीप के बीच जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। विरोधियों को फंसाकर इसी जमीन को हथियाने की नीयत से प्रेमपाल ने साजिश रची। अब इस मामले में पुलिस को ये भी पता चला कि उसने इस काम में चार अन्‍य साथियों की भी मदद ली थी। गोली प्‍लांट कराने में राहुल, जयवीर और दो कंपाउंडर आमिर और शराफत ने बीजेपी नेता की मदद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में जयवीर नाम का एक अन्‍य आरोपी अभी भी फरार है।BJP leader

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

45 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago