योगी आदित्यनाथ की मां को AIIMS से मिली छुट्टी, दो दिन से थीं भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को गुरुवार दोपहर में एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. ऋषिकेश एम्स अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है. यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव की रहने वाली सावित्री देवी को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था.

उनकी उम्र करीब 84 वर्ष है. उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था. वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांच भी की गई. जांच रिपोर्ट्स के सामान्य पाए जाने पर उन्हें गुरुवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

मामले में जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है. उन्होंने बताया कि सावित्री देवी को दोपहर समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

दो साल पहले मां से मिले थे सीएमसीएम योगी आदित्यनाथ दो साल पहले यानी साल 2022 में 3 से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए थे. इस दौरान वह 4 मई को पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां अपने पैतृक गांव यमकेश्वर में उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी.

उस दौरान सीएम योगी ने मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था. बेटे को काफी साल बाद देखकर सीएम योगी की मां सावित्री देवी काफी खुश हुईं. उन्होंने अपने बेटे योगी आदित्यनाथ के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था. इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए थे.

admin

Recent Posts

नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने विद्यालयों एवं छात्रावास का किया निरीक्षण

नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने विद्यालयों एवं छात्रावास का किया निरीक्षण अनूपपुर  नवागत कलेक्टर रत्नाकर…

9 minutes ago

CG News: ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ में जुटेंगे 70 मेकर्स और 10 कलाकार, लाइव म्यूजिक बनेगा आकर्षण

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर देश की हस्तशिल्प, कला और संस्कृति का…

10 minutes ago

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ स्थानीय व्यापार…

10 minutes ago

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी…

10 minutes ago

CG News: छापेमारी के बाद बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगा बैन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

11 minutes ago