दिल्ली

‘हां मेरी पत्नी ISI एजेंट है..’ ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ?

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी ISI की एजेंट है।  ये खुद गौरव गोगोई ने माना है। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर ISI के एजेंट होने के आरोप लगाए थे। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कह डाला कि ‘अगर मेरी पत्नी ISI की एजेंट हैं तो मैं RAW का एजेंट हूं।’ गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ मूल रूप से यूके की हैं और जलवायु नीति में काम करती हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि 2015 में गौरव गोगोई ने अपनी संस्था ‘पॉलिसी फॉर यूथ’ के जरिए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया, जबकि वे तब संसद की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य भी नहीं थे, जिससे उनकी भागीदारी के पीछे की मंशा पर सवाल उठे। एक विरोधी देश के राजदूत के साथ इस तरह की उच्च-स्तरीय बातचीत के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी और बैठक के बाद की जानकारी की आवश्यकता होती है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई ने संसद में भारतीय तटरक्षक रडार प्रणाली, हथियार कारखाने, रक्षा उपकरण, और भारत-ईरान व्यापार मार्ग जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उठाए थे सवाल

इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ISI से संबंध जुड़ने पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब दिया जाना जरूरी है। उन्होंने गौरव गोगोई की पत्नी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ब्रेनवॉशिंग और कट्टरपंथ के लिए युवाओं को पाकिस्तान दूतावास में ले जाना और पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करना कई सवाल खड़े करता है।

‘अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो मैं रॉ एजेंट हूं।’

गौरव गोगोई ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये हास्यास्पद और मनोरंजक हैं। उन्होंने तंज कसा, ‘अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो मैं रॉ एजेंट हूं।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया गया था, लेकिन जनता ने उन्हें जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा खुद जमीन घोटाले में फंसे हुए हैं और अपनी कुर्सी बचाने के लिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री के साथ ही बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने बुधवार को आरोप लगाए कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ संबंध थे, जबकि वह पाकिस्तान के योजना आयोग के पूर्व सलाहकार अली तौकीर शेख के अधीन इस्लामाबाद में जलवायु और ज्ञान विकास नेटवर्क (सीडीकेएन) के साथ काम करती थीं। कोलबर्न कथित तौर पर ब्रिटिश नागरिक बनी हुई हैं।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago