राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इन दिन मौसम सुहवाना बना हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण के मामले में भी कमी आई है। वहीं, बीते करीब 8.5 महीने में राज्य में सबसे साफ हवा दर्ज की गई है, इस दौरान एक्यूआई का स्तर गिरकर 81 पर आ गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 से 24 जून तक इलाकों में लगातार बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने की आशंका है। 19 जून के मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस दौरान 19 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन भी शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है।
बता दें कि, राजधानी दिल्ली में 20 जून को शाम और रात के समय तेज गर्जना के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और साथ ही बारिश की भी संभावना है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की आशंका है।
वहीं, अगर बात हम 21 जून की करें तो इस दिन भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…