Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100KM की स्पीड

Xiaomi ने बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक कार का शोकेश किया। इस कार का नाम Xiaomi su7 है। Xiaomi ने इवेंट के दौरान अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की खूबियों के बारे में भी बताया। यह कार सिर्फ 3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है। Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार में इंडिविजुअल ड्राइव मोड दिया गया है। Xiaomi ने सेफ्टी का खास ख्याल रखा है। यह स्मार्ट चेसिस पर तैयार की है। सेफ्टी के मद्देनजर कंपनी ने इसमें टॉप लेवल का ब्रेकिंग सिस्टम तैयार किया है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 800KM की रेंज देती है। वहीं, 838NM का मैक्सिमम टॉर्क मिलता है और इसमें 673PS की मैक्सिमम पावर मिलती है।

Xiaomi SU7 की लंबाई 4997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी, उंचाई 1455 मिमी और व्हीलबेस 3000 मिमी है। इसमें दो अलग-अलग व्हील साइज के विकल्प मिलेंगे जो कि क्रमश: 19 इंच और 20 इंच के व्हील मिलेंगे। यह कार सेल्फ पार्किंग, सेल्फ ड्राइविंग तकनीक, हाई रिजोल्यूशन कैमरा लाइडर के अलावा अल्ट्रासॉनिक और रडार के साथ आएगी।

वहीं, अगर बात इस कार के कीमत की करें तो चीन में इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 215,900 युआन (लगभग ₹24.90 लाख) है। भारत में इसकी कीमत 50 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में कम इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

admin

Recent Posts

सिंधु जल समझौते पर भारत को धमकी देने वाला पाकिस्तानी मंत्री आएगा दिल्ली, जानें पूरा मामला

   नई दिल्ली   भारत के खिलाफ सिंधु जल समझौते को लेकर विवादित बयान देने वाले…

2 hours ago

शेयर बाजार में खुलते ही तूफानी तेजी, इन 10 शेयरों ने निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

मुंबई  शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को धुआंधार शुरुआत की है.…

2 hours ago

दिल्ली में बैंक की बड़ी लापरवाही, महिला को लौटाने होंगे ₹70 हजार; 25 हजार का मुआवजा भी मिलेगा

 नई   दिल्ली  अगर आपके बैंक खाते से बिना अनुमति पैसे निकल जाएं तो घबराने के…

2 hours ago

भारत ने UN में मृत्युदंड पर रोक के प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान, 133 देशों ने किया समर्थन

नई दिल्ली  मौत की सजा को खत्म करने की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा…

2 hours ago

एम्स दिल्ली में पहली बार अजन्मे बच्चे की जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने रचा इतिहास

नई दिल्ली  देश के सबसे बड़े अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली के डॉक्टरों…

2 hours ago

ईरान की मिसाइल ताकत पर अमेरिका के दावे फेल, युद्ध के बाद फिर हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा तेहरान

वाशिंगटन  अमेरिका और इजरायल के भारी हमलों के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी है।…

3 hours ago