CM योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्रावस्ती की बाढ़ प्रभावित इकौना तहसील के सभी गांवों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने लक्ष्मणपुर कोठी राप्ती बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाले गये 11 पीड़ितों से एक-एक कर मुलाकात की। प्रवक्ता ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ में फंसे लोगों की सूचना देने वाली रेखा देवी, गांव के गाइड और पीएसी के पांच जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…