Delhi Liquor Policy Case में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। वहीं फिलहाल चार्ज फ्रेम नहीं करने की मांग को लेकर याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जवाब मांगा है। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम आदमी पार्ठी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को पेश किया गया।
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाले (delhi liquor scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (money laundering case) में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की याचिका पर सुनवाई हुई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद CM केजरीवाल के साथ ही बीआरएस नेता के कविता (K Kavita) की न्यायिक हिरासत भी न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी थी।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान आईओ ने कहा था कि जांच तीन चार महीने में पूरी हो जाएगी, लेकिन अभी तक मामले में जांच चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद मामले में गिरफ्तारी हुई और 164 का बयान भी रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अभी मामले में चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई शुरू नहीं होनी चाहिए।
वहीं सीबीआई ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जितनी चार्जशीट दाखिल हुई है, उसी पर हम बहस करेंगे। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद कहा कि अभी तक हमको याचिका की कॉपी नहीं मिली है। कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…