Uncategorized

Women’s Asia Cup Final 2024: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को किया चित, जीता एशिया कप का खिताब

अंडर-19 विश्व कप का खिताब भारतीय टीम ने जीत लिया है। 22 दिसंबर रविवार को ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 118 रनों का टारगेट दिया था लेकिन बांग्लादेश की टीम 76 रनों के अंदर ही ऑलआउट हो गई है। बता दें कि, पहली बार इस टुर्नामेंट का आयोजन हुआ ऐसे में भारतीय टीम ने ये खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर गोंगाड़ी त्रिशा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके बाद मिथिला विनोद (17 रन), कप्तान निकी प्रसाद (12 रन) और आयुषी शुक्ला (10 रन) बनाए। भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 117 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से फरजाना इस्मिन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, निशिता अक्तेर निशि को दो और हबीबा इस्लाम को एक सफलता हाथ लगी।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में महज 76 रनों के स्कोर में सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज जुएरिया फिरोदौस ने 30 गेंदों में 22 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। स्पिन गेंदबाजों सोनम यादव और परुणिका सिसोदिया को भी दो-दो सफलता हासिल हुईं। वीजे जोशिथा को भी एक विकेट हासिल हुआ।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

1 day ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 days ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 days ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 days ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 days ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago