आगरा के बिजौली गांव में शुक्रवार आधी रात के बाद एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय दूल्हे की बुआ की मौत हो गई। इस कारण परिवार में वैवाहिक सुख की जगह उदासी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.
बाह के पास बिजौली गांव के रहने वाले गौरव की 23 अप्रैल को शादी है. शुक्रवार को लग्नोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था. आधी रात के बाद परिवार और रिश्तेदार महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं. सभी मस्ती में झूम रहे थे. दूल्हे की बुआ सरमथुरा के चांदपुरा गांव में रहने संगीता (37) भी भतीजे के लग्नोत्सव में जमकर नाची. बताया गया है कि वो नाचते-नाचते अचानक जमीन पर लेट गईं. लोगों की समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. लोग समझ रहे थे कि ये मजाक है, लेकिन काफी देर तक जब संगीता जमीन से उठीं नहीं, तो पास पहुंचे.
यहां संगीता की हालत देख लोगों के होश उड़ गए. खुशियों के माहौल में खलल पड़ गया. तत्काल ही महिला को उपचार के लिए परिवार के लोग बाह सीएचसी ले गए. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया गया.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…