हरियाणा के फरीदाबाद जिले के डबुआ क्षेत्र में एक युवती से देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला को डबुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सेक्टर-29 में रहने वाली ममता के तौर पर हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में डबुआ कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल को बगैर कुछ बताए घर से चली गई थी।
आसपास काफी तलाश किया लेकिन किशोरी नहीं मिली। डबुआ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल को किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली उसे अपने साथ ले गई थी। वे दोनों सहेली के कहने पर एक महिला के पास गए। उस महिला ने जबरन किशोरी से देह-व्यापार करवाया। पुलिस ने केस में धाराएं जोड़ने के बाद आरोपी महिला ममता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…