Uncategorized

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सरकार को इस मुद्दें पर घिरेगा विपक्ष

25 नवंबर यानि कि आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। वहीं, इस दौरान पांच नए विधेयक पेश होंगे। वक्फ (संशोधन) समेत 11 अन्य विधेयकों को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है यानि कि कुल मिलाकर इस सत्र में 16 विधेयक होंगे जिन्हें सरकार इस सत्र में पारित करवाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ जिस तरह से विपक्षी पार्टियों के तेवर है उस तरह से यह शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।

बता दें कि, रविवार को इस शीतकालीन सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक में कांग्रेस ने अडानी समूह के रिश्वत मामले में दोनों ही सदनों में चर्चा करवाने की मांग की। वहीं, मणिपुर हिंसा मामले में भी विपक्ष, सरकार से जवाब चाहता है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ करते हुए कहा कि, सरकार सभी मुद्दों पर नियमों के लिए चर्चा के लिए तैयार है। चर्चा वाले मुद्दों का फैसला संसद की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी।

दूसरी तरफ आज से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन में स्थिति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में होगी। इस बैठक में विपक्ष सत्र के लिए रणनीति तैयार करेगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

30 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago