WhatsApp Image 2025 04 18 at 5.33.36 PM

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई बीजेपी के लिए सबसे बड़ा चैलेज है बोल सकते है अगर यमुना साफ तो दिल्ली की कुर्सी से अगले 5 साल बीजेपी को कोई नहीं हिला सकता लेकिन सवाल है आखिर क्या यमुना नदी साफ होगी पीएम नरेंद्र मोदी ने यमुना क्लीन को लेकर हाईलेवल मीटिंग की इस मीटिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और शहरी नदी प्रौद्योगिकी की मदद लेने पर विचार किया गया पीएम मोदी को इस हाई लेवल मीटिंग में यमुना के मौजूदा स्टेटस के बारे में जानकारी दी गई साथ ही अब तक यमुना नदी में कितनी सफाई का काम हुआ है इसके बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी गई और सोर्स की माने तो पीएम मोदी ने सभी अधिकारियों की फीडबैक सुनाने के बाद टारगेट दिया है कि छठ पूजा तक यमुना नदी क्लीन होनी चाहिए ताकि लोगों को छठ पूजा मनाने में किसी भी प्रकार से कोई दिक्त ना हो…
पीएम मोदी की इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिल्ली समग्र जल के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजना विकसित करेगी प्रबंधन को शहर के मास्टर प्लान के साथ जोड़ा जाएगा नदी पुनरुद्धार और नदी के आसपास सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा साथ ही पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि- छठ पर्व को मनाते समय दिल्ली के लोगों को यमुना के बदलाव का अनुभव होना चाहिए साथ ही पीएम मोदी ने नालों के प्रवाह और सीवेज प्लांट के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए वास्तविक समय का डाटा मांगा है ताकि यमुना में गंदे नालों का पानी ना पहुंचे..
हालांकि यमुना नदी क्लीन होगी या नहीं ये सवाल सभी दिल्ली वासियों के मन में है क्योंकि दिल्ली के लोगों के मन में ये सवाल सबसे पहले आता है जो काम पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार ने नहीं किया वो अब कैसे हो जाएगा हालांकि सत्ता संभालने से पहले ही बीजेपी ने यमुना में बड़ी बड़ी मशीनों के जरिए यमुना को क्लीन करने का काम शुरू कर दिया था और बोल सकते है काफी हद तक यमुना से कूड़ा बाहर निकाला भी गया है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता लगातार सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के सीनियर लीडर से जवाब मांग कर रहे है क्या वो वादे पूरे होंगे जो बीजेपी ने दिल्ली की जनता से किए है क्योंकि बीजेपी ने अगले 3 सालों बाद यमुना को क्लीन करने का दावा किया है गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज यमुना नदी को विकसित किया जाएगा और दिल्ली का यमुना पर्यटन के लिए एक केंद्र बनेगा और आने वाले समय में ये दिल्ली की पहचान बनेगी…

WhatsApp Image 2025 04 18 at 5.33.36 PM

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *