IPL में खेलने पर बांग्लादेश के इस खिलाड़ी पर लगेगी रोक ?

IPL 2026 में बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान भले ही भाग लेने जा रहे है लेकिन भारत-बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक हालात की वजह से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाया है और वो सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। आईपीएल 2026 में रहमान के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने की संभावना बनी हुई है।

आपको बता दें कि, मुस्ताफिजुर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी रहे। मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा।

वहीं, रहमान की नीलामी के बाद केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। फैन्स और कुछ राजनीतिक नेताओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए हैं।

BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा, ‘स्थिति संवेदनशील है, हम लगातार सरकार के संपर्क में हैं, फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाया जाए।मुस्ताफिजुर आईपीएल खेलेंगे। बांग्लादेश कोई दुश्मन देश नहीं है।’

बता दें कि, दिसंबर में ढाका स्थित भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद भारत ने वीजा सेंटर बंद कर दिया और बांग्लादेश ने भी भारतीय नागरिकों को वीजा देना रोक दिया। इससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *