विराट का बल्ला फिर गरजा, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा तूफानी अर्धशतक

किंग कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने बल्ले से आग उगल रखी है। विराट ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गुजरात के खिलाफ तबाड़तोड़ अर्धशतक लगाया। दिल्ली और गुजरात के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ग्राउंड में आयोजित एलीट ग्रुप-डी के इस मुकाबले में कोहली ने शानदार 77 रन बनाए।

विराट की इस पारी ने बता दिया कि सीमित ओवरों में उनकी टाइमिंग और क्लास कितनी परफेक्ट है। बताए कि विराट ने क्रीज में आते ही गुजरात के खिलाफ आक्रमक रुख पहले से अपनाया और उनके गेंदबाजों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। विराट ने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट लगाए।

विराट ने इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। खास बात यह रही कि उन्होंने पावरप्ले के ओवरों में ही दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई और इस शानदार अर्धशतक के साथ विराट ने लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार छठी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। वहीं, ये आंकड़े दर्शाते है कि उनकी फिटनेस कितनी मजबूत है।

वहीं, घरेलू क्रिकेट में विराट की वापसी कितनी शानदार है और हर मैच में बड़ी पारी खेलने की भूख है। गौरतलब है कि इससे पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की थी और आते ही यादगार पारी खेली। आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 101 गेंदों पर 131 रन बनाए थे और दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई थी। विराट ने उस पारी ने साफ कर दिया था कि घरेलू मंच पर भी पूरी गंभीरता और जुनून के साथ खेल रहे हैं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *