मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर KKR को BCCI की दो टूक

आईपीएल 2026 में बांगलादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान अब भाग नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई ने केकेआर को बांगलादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। बीसीसीआई सचिव ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है।

देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि अगर केकेआर की टीम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है, तो बीसीसीआई इसकी अनुमति देगा। मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था।

आपको बता दें कि, केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। फैन्स के साथ-साथ कुछ राजनेताओं और साधु-संतों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *