हरियाणा

सरकार की नाकामी को बजट सत्र में उठाएंगे- भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी, गरीबी, युवाओं को नौकरी न मिलना जैसे गंभीर मुद्दे सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। राज्य में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, अवैध खनन जोरों पर है, और हर क्षेत्र में घोटालों की भरमार है।

हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। वीवीपैट मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी रणनीति में व्यस्त है, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा अब पेपर लीक सरकार बन चुकी है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूनिवर्सिटियों को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है, ताकि उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा सके।”

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक अमेरिका भी बैलट पेपर का उपयोग कर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बैलट पेपर को जरूरी बताया था, ऐसे में भारत में भी इसकी जरूरत है।

लोकल बॉडी चुनावों को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता प्रचार में नहीं जा रहा, जबकि भाजपा ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। किरण चौधरी द्वारा दिए गए बयान कि “हुड्डा हमारे साथ हैं” के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किरण चौधरी हमेशा भाजपा की मदद करती रही हैं।

ये भी पढ़ें:

CM सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने का फर्जीवाड़ा, तीन सगी बहनों को किया गिरफ्तार

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago