टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी 2026 से होने जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले का बायकॉट कर दिया है। कोलंबो के के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच होना है। लेकिन भारत को इस मुकाबले के लिए कोलंबो जाना होगा।
बता दें कि, पाकिस्तान इस मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगा और मैच फॉरफिट करेगा और ऐसे में भारत को पूरे दो अंक तभी मिलेंगे, जब भारतीय टीम तय समय पर स्टेडियम पहुंचे और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो। टीम इंडिया के कप्तान सूर्याकुमार यादव को श्रीलंका जाना होगा और तय समय पर टॉस के लिए मैदान पर पहुंचना होगा। जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं पहुंचेंगे, तब मैच रेफरी भारत को विजेता घोषित करेगा और दो अंक भारत के खाते में जाएंगे।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम को पूरे दो अंक पाने के लिए मैदान पर मौजूद होना और टॉस के लिए उपलब्ध रहना जरूरी होता है. इसी वजह से भारतीय टीम कोलंबो जाएगी, वहां अभ्यास भी करेगी और मैच की सारी औपचारिकताएं पूरी करेगी, जैसे वह हर मुकाबले से पहले करती है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…